रेमो फर्नांडिस को नहीं पसंद ओके जानू का 'हम्मा हम्मा'
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म 'ओके जानू' के गाने 'हम्मा हम्मा' को रेमो फर्नांडिस को बेस्वाद बताया है।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म 'ओके जानू' का हाल ही रिलीज़ हुआ गाना 'हम्मा हम्मा' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में आदित्य और श्रद्धा की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन रेमो फर्नांडिस इस गाने से खुश नहीं हैं।

रेमो ने इस गाने को नीरस और बेस्वाद बताया। रेमो ने कहा कि पुराने गानों को रीक्रिएट करने में कोई दिक्कत नहीं है, तब-तक जब-तक कि लोगों के सामने कुछ नया परोसा जा सके। रेमो के अनुसार ये गाना और भी बेहतर बन सकता था। या कुछ हटकर हो सकता था।
"लोग मुझे चरसी - गंजेड़ी की बहन बोलते थे" - संजय दत्त की बहन
रेमो ने कहा कि मुझे लगता है कि ये गाना कुछ जल्दबाज़ी में बनाया गया है। आपको बता दें कि एआर रहमान ने अपने ही गाने हम्मा-हम्मा को एक नए सिरे से कंपोज किया है। 1995 में बनी मणिरत्नम की फिल्म बॉम्बे में ये गाना सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था।


Click it and Unblock the Notifications