रेमो डिसूजा की पत्नी ने सलमान खान को बोला फरिश्ता, लिखा- हार्ट अटैक के समय मुश्किल वक्त
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर- डॉयरेक्टर रेमो डिसूजा बीते दिनों अस्पताल में भर्ती होने के बाद वह फिर से घर लौट आए हैं। रेमो डिसूजा को अचानक हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इस खबर ने सभी को चौंका दिया था। कुछ दिन पहले रेमो डिसूजा के वेकेशन के वीडियो सामने आए थे।
इसके साथ ही वह बिग बॅास 14 में अपनी टीम के साथ एक वीडियो प्रमोशन के लिए भी पहुंचे थे। ऐसे में रेमो की गंभीर हालत की खबर सुन फैंस के साथ बॅालीवुड में उनके खास दोस्त भी घबरा गए थे। उन्हीं में से एक सलमान खान रहे हैं।

अपने पति के ठीक होने और क्रिसमस से पहले घर आने पर लिजेल ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन सभी लोगों के नाम शामिल रहे हैं जिन्होंने रेमो डिसूजा के अस्पताल में रहने के दौरान साथ इमोशनल सपोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











