रेमो डिसूजा की पत्नी का गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख वरूण धवन हैरान- सबसे बड़ी जंग

वेट लॅास के सफर पर बॅालीवुड के कई स्टार्स ने खुद को साबित किया और अपनी परफेक्ट बॅाडी से सभी को हैरान किया है। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है जो कि बीते कुछ दिनों से छाया हुआ है। हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर और लोकप्रिय कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की।

लोकप्रिय कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने अपना वेट ट्रांसफॅार्मेशन कर हर किसी को हैरान कर दिया है। रेमो ने अपनी पत्नी की तस्वीरों पोस्ट की हैं।जिसे देखने के बाद हर कोई लिजेल की हिम्मत की तारीफ कर रहा है। एक तस्वीर में रेमो डिसूजा की पत्नी का वजन बढ़ा हुआ है तो वहीं लेटेस्ट तस्वीर में वह काफी स्लिम नजर आ रही हैं।

Remo dsouza

इन तस्वीर पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है। रेमो ने इन तस्वीरों के साथ लिजेल की तारीफ की है और साथ ही अपनी पत्नी को जिंदगी की प्रेरणा बताया है। रेमो डिसूजा के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं।

रेमो डिसूजा ने शेयर की पत्नी की फोटो

रेमो डिसूजा ने शेयर की पत्नी की फोटो

रेमो ने अपनी पत्नी की फोटो शेयर कर लिखा है कि यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सारी मेहनत लगती है। सबसे बड़ी जंग खुद से लड़नी पड़ती है। मैंने अपनी पत्नी को ये जंग लड़ते और नामुमकिन चीज को मुमकिन करते देखा है। इसके आगे रेमो डिसूजा ने लिखा है कि मैं हमेशा कहता था कि ये तुम्हारे दिमाग में है। खुद को मजबूत बनाना होगा तुम्हें। लिज तुमने ये कर दिखाया।

रेमो ने लिखा मुझे तुम पर गर्व है

रेमो ने लिखा मुझे तुम पर गर्व है

रेमो डिसूजा ने आगे लिखामुझे तुम पर गर्व है। तुम मुझसे भी अधिक मजबूत हो। मुझे तुमसे प्रेरणा मिलती है। तुम्हें प्यार। बता दें कि इस तस्वीर पर वरुण धवन ने भी रिएक्शन देते हुए लिजेल डिसूजा के वेट लॅास सफर की तारीफ की है। जय भानुशाली, आमिर अली, साकिब सलीम ने भी रेमो डिसूजा के इस पोस्ट पर वाह लिजेल लिखकर प्रतिक्रिया दी है।

सेलेब्स ने दिया रेमो डिसूजा की पत्नी पर रिएक्श

सेलेब्स ने दिया रेमो डिसूजा की पत्नी पर रिएक्श

लिजेल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा है कि आप सही हैं, ये सब आपके दिमाग में है। याद दिला दें कि कोरोना महामारी के दौरान ही जिम में ही रेमो डिसूजा की तबीयत खराब हो गई थी।इसके बाद ही उन्हें पत्नी लिजेल अस्पताल ले गई थीं। लॅाकडाउनका पूरा फायदा उठाते हुए लिजेल और रेमो दोनों ने अपना वेट लॅास किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X