मैं इतनी मेहनत करूंगा कि सलमान पर किसी को भी DOUBT ना हो!

जब से सलमान खान और रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म की चर्चा शुरू हुई है तब से सबके मन में बस एक ही सवाल है - सलमान खान और डांस? अब रेमो डीसूज़ा ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है।

फिल्म में सलमान को हीरो लेने की बात पर रेमो ने कहा कि मैं ये साबित करना चाहता हूं कि सलमान खान भी बहुत बढ़िया प्रोफेशनल डांसिंग कर सकते हैं। इसलिए मैं इतनी मेहनत करूंगा कि सलमान खान पर उंगली ना उठे।

remo-dsouza-talks-about-salman-khan-s-dance-film

रेमो डीसूज़ा की मानें तो फिल्म में सलमान खान को केवल इसलिए फाइनल किया गया क्योंकि इस फिल्म के लिए ऐसे इंसान की ज़रूरत थी जो बिल्कुल भी डांस नहीं जानता है। और सलमान से बेहतर ये काम कौन कर सकता है।

फिल्म के बारे में रेमो ने बात करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि सलमान खान केवल बेल्ट हिला देते हैं तो फिल्म बन जाती है लेकिन ऐसा नहीं होता है। डांस के लिए बहुत ज़्यादा मेहनत लगती है।

सलमान के डांस के बारे में बात करते हुए रेमो ने बताया कि सलमान अच्छे डांसर है और जल्दी पकड़ते हैं। हालांकि उनके स्टेप हमेशा ऐसे होते हैं जो कोई भी आसानी से कर ले। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X