DETAILS: रेमो डीसूज़ा - अजय देवगन की फिल्म सबको चौंका देगी!
[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन और रेमो डीसूज़ा की आने वाली फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और आखिरकार रेमो ने फिल्म के बारे में खुलासा कर ही दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान रेमो ने बताया कि फिल्म पर तेज़ी से काम चल रहा है।
फिल्म को अजय देवगन ही प्रोड्यूस करेंगे और इसमें उनके साथ सूरज पंचोली होंगे। फिल्म एकदम टिपिकल एक्शन - डांस फिल्म होगी। हालांकि रेमो एबीसीडी 3 पर भी काम कर रहे हैं इसलिए जिस फिल्म का काम पहले खत्म हुआ उसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।
[WARNING: अजय देवगन से INSPIRE होकर मत करिए मर्डर]
फिलहाल रेमो डीसूज़ा टाईगर श्रॉफ के साथ अ फ्लाइंग जट में बिज़ी हैं वहीं अजय देवगन शिवाय के साथ सुपरबिज़ी हैं लेकिन इस साल ही ये प्रोजेक्ट फ्लोर पर चला जाएगा।
[WAR 2016: अक्षय जीतेंगे दिल पर सलमान - ऋतिक - अजय BOX OFFICE!]
वैसे भी अजय देवगन काफी समय से अपने परफेक्ट एक्शन अवतार में नहीं दिखे हैं इसलिए उन्हें एक्शन डांस फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा। वहीं दूसरी तरफ यंग जेनरेशन के साथ भी अजय देवगन ने काम नहीं किया है इसलिए सूरज पंचोली के साथ उनकी पेयरिंग परदे पर देखने में दर्शकों को मज़ा आएगा।
जानिए अजय देुवगन के आने वाले प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications














