..................... Remo D'Souza reveals he didn't convert to Christianity because of his wife Lizelle - Hindi Filmibeat

रेमो डिसूजा ने पत्नी की वजह से अपनाया था ईसाई धर्म? खुद बताया सच

Remo D'Souza On Converted To Christianity: रेमो डिसूजा आज के समय में काफी पॉप्युलर हो चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई सारे खुलासे कर दिए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेमो डिसूजा का असली नाम रमेश गोपी नायर हुआ करता था लेकिन बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया और फिर रेमो डिसूजा नाम रख लिया।

Remo D Souza On Converted To Christianity

हाल ही में रेमो डिसूजा ने अपने आध्यात्मिक जर्नी को लेकर जिक्र किया। कर्ली टेल्स के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान रेमो डिसूजा ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की वजह से ईसाई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। लेकिन सबको ऐसा ही लगता है कि इसके पीछे की वजह उनकी पत्नी लिजेल ही है।

रेमो डिसूजा ने क्यों बदला धर्म?

रेमो डिसूजा ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन क्यों किया। उन्होंने कहा कि "मैं लोगों को यह बताना चाहता हूं कि मैंने अपनी पत्नी लिजेल की वजह से धर्म परिवर्तन नहीं किया है। जब मैं 15 साल का था तो मैं चर्च में काम करता था। तो एक बार फादर ने मुझे पूछा कि तुम कन्वर्ट क्यों नहीं हो जाते हो तो मैंने पापा को पूछा तो उन्होंने मना कर दिया।"

रेमो के घर पर है सबसे छोटा शिवलिंग

रेमो डिसूजा ने इस समय अपने घर की झलक भी शेयर की। जहां पर उनके घर में ईसा मसीह के साथ में गणेश भगवान और शिव भगवान की भी मूर्ति मिली। उनकी पत्नी ने इस पर बात करते हुए बताया कि उन्हें अपने घर में शिवलिंग रखनी थी।

इस दौरान रेमो डिसूजा बताते हैं कि उनके घर के अंदर दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग है। उनके घर के एक बड़े एरिया में शिव जी की मूर्ति के साथ में शिवलिंग भी रखी हुई है।

रेमो डिसूजा की पत्नी ने कहा कि "मैं जब भी मंदिर जाती थी तो वहां पर अभिषेक किया करती थी। लोगों को भी काफी ज्यादा जल्दी होती थी। वह पीछे से डालने लग जाते थे तो मुझे बहुत ज्यादा बुरा लगने लगता था। इसी वजह से मैंने घर में ही शिवलिंग स्थापित कर ली।"

सांवले रंग की वजह से झेलने पड़े रिजेक्शन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेमो डिसूजा जब मुंबई आए थे तो उन्हें अपने सांवले रंग की वजह से काफी ज्यादा रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। तब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे और रेलवे स्टेशन तक पर वह रात गुजार चुके हैं।

Read more about: remo dsouza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X