हार्ट अटैक पर रेमो डिसूजा- दिल 25 प्रतिशत काम कर रहा था, सलमान खान डॅाक्टरों से बात करते थे
बॅालीवुड के लोकप्रिय कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर फिर से अपने घर लौट आए हैं। अपनी फिटनेस का अधिक ध्यान देने वाले रेमो डिसूजा के हार्ट अटैक की वजह क्या रही है, इसकी जानकारी खुद रेमो ने एक इंटरव्यू मेें दी है। रेमो डिसूजा ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वह बेहद बुरी हालत में अस्पताल पहुंचे थे।
इसके साथ ही रेमो ने सलमान खान के नाम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सलमान के साथ उनकी कोई गहरी दोस्ती नहीं है। फिर भी अस्पताल में उनके लिए हर मुमकिन कोशिश की। रेमो ने ये भी कहा कि सलमान उनके लिए एक फरिश्ता बनकर आए।

एक इंटरव्यू में अपने हार्ट अटैक की बात करते हुए रेमो डिसूजा ने कहा कि मैं फिलहाल खुश हूं। जांच के बाद अब मेरा हार्ट नार्मल है। लेकिन उस वक्त जब मुझे पता चला कि ये हार्ट अटैक था, तो मैं भी काफी हैरान था।


Click it and Unblock the Notifications











