अस्पताल से रेमो डिसूजा का डांस वीडियो वायरल, हार्ट अटैक के बाद चल रहा है इलाज
कुछ समय पहले मशहूर कोरियोग्राफर, डांसर और डायरेक्ट रेमो डिसूजा को लेकर एक बुरी खबर आई थी कि उनको अचानक हार्ट अटैक आ गया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। खबर थी कि उनको कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जो कि रेमो के फैंस को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। इस वीडियो में रेमो की पत्नी लिजेल ने साझा किया है।
इसमें रेमो डिसूजा अस्पताल में डांस करते नजर आ रहे है। इससे इतना तो तय है कि रेमो डिसूजा अब पहले से बेहतर हो चुके हैं। हालांकि इस वीडियो में रेमो डिसूजा के सिर्फ पैर थिरकते नजर आ रहे हैं और वो बैठे हुए हैं।

लिजेल ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि.. 'पैरों से नाचना एक अलग बात है और दिल से नाचना दूसरी बात है। रेमो डिसूजा... थैंक्यू आप सभी का आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए।'
लिजेल ने जैसे ही इस वीडियो को साझा किया ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो के बाद भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। रेमो डिसूजा को लेकर मशहूर है कि वो शानदार कलाकार होने के साथ साथ काफी अच्छे इंसान भी हैं।
रेमो डिसूजा ने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है और डांस रियालिटी शो डांस के प्लस के जज भी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि अस्पताल से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











