''मुझे पता है कि सलमान खान कुछ भी कर सकते हैं.. कुछ भी.,...''
सलमान खान के साथ फिल्म करने की बात पर रेमो डिसूजा ने कहा, मुझे विश्वास है कि सलमान खान कुछ भी कर सकते हैं।
कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा ने सलमान खान के साथ डांस फिल्म कंफर्म कर दिया है। बता दें, फिलहाल ट्यूबलाइट के प्रमोशन में व्यस्त सलमान खान मार्च 2017 से ही इस डांस फिल्म की तैयारी शुरु कर चुके हैं।
FINAL है.. 20 साल के बाद, फिर बनी सुपरहिट जोड़ी.. अजय देवगन और..
फिल्म के बारे में बताते हुए रेमो ने कहा, यह एक डांस फिल्म है.. जिसके लिए सलमान को अलग अलग तरह की डांस ट्रेनिंग दी गई है। सलमान को हर तरह का डांस करते देखना फैंस को हैरान कर देगा। इसीलिए मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। मैं इंतजार कर रहा हूं कि ट्यूबलाइट की प्रमोशन खत्म हो तो इस फिल्म की तैयारी शुरु की जाए। सलमान की डेट्स देखते हुए ही फिल्म फ्लोर पर आएगी।

रेमो ने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि सलमान खान कुछ भी कर सकते हैं। बतौर डांसर वो वही करते हैं.. जो कोरियोग्राफर उनसे कहते हैं। बता दें, इस फिल्म में सलमान खान 13 साल की बच्ची के पिता का किरदार निभा रहे हैं।
यहां जाने सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications