सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित व दमदार अभिनेताओं में गिने जाते थे। उनके निधन को एक साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे मौके पर nbsp;डायरेक्टर- कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने सुशांत के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि, मैं आज भी उस बारे में सोचता हूं तो कांप उठता हूं।रेमो डिसूजा ने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए कहा है कि वह एक साथ डांस फिल्म करना चाहते थे। लेकिन सुशांत का यह सपना अधूरा रह गया। रेमो ने सुशांत को एक शानदार डांसर बताते हुए कहा, nbsp;वह स्टेज पर जब भी उतरते थे, उसे अपना बना लेते थे।सुशांत सिंह राजपूत से मेरी बेटियां नाराज हो गई थी, तो एक्टर ने बच्चियों से माफी मांगी थीएक वेबसाइट से बात करते हुए रेमा डिसूजा ने कहा, सुशांत एक डांस फिल्म करना चाहते थे। जब वह मेरे शो डांस+ पर अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे, तो उन्होंने मुझे अपने साथ एक डांस फिल्म पर काम करने के लिए कहा था। काश मैं उसके साथ ये फिल्म कर पाता। काश वह हमारे साथ होता। रेमो ने सुशांत संग अपनी आखिरी मीटिंग को याद करते हुए कहा कि- सुशांत ने मुझे मस्तीभरे अंदाज में कहा था कि सर, आप जानते हैं कि मैं एक अच्छा डांसर हूं, चलिए साथ में एक डांस फिल्म करते हैं। जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के चौथे सीजन में हिस्सा लिया था। जिसमें रेमो शो के जज थे। उस शो में सुशांत रनरअप रहे थे। रेमो ने कहा कि सुशांत एक शानदार डांसर थे। झलक दिखला जा की पहली परफॉर्मेंस से ही उन्होंने मेरा दिल जीत लिया था। हम सभी को पता था कि उनमें जीतने की भूख थी। वो मेरे लिए विनर थे। रेमो ने कहा, मैं हमेशा एक बात में भरोसा रखता हूं कि या तो आप जन्म से एक डांसर होते हैं या फिर एक ट्रेन्ड डांसर होते हैं। सुशांत दोनों का ही मिश्रण थे.. जिसने अलग-अलग डांस परफॉर्म किए और परफेक्शन के साथ किया।