'फालतू' पर वेब सीरिज़ बनाएंगे रेमो डिसूज़ा!
रेमो डिसूज़ा अब 2011 में आई फिल्म 'फालतू' पर वेब सीरिज़ बनाने का प्लान कर रहे हैं।
कोरियोग्राफर से डायेरेक्टर बने रेमो डिसूज़ा अब 2011 में आई फिल्म 'फालतू' पर वेब सीरिज़ बनाने का प्लान कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए रेमो डिसूज़ा ने कहा कि मैं अपनी फिल्म को सिरीज़ में बदलने का प्लान कर रहा हूं। हम 'फालतू' फिल्म को सीरिज़ में बनाने का विचार रहे हैं।

रेमो ने बताया कि इसमें हम डांस के साथ-साथ और भी बहुत कुछ नया मिक्स करेंगे। आपको बता दें कि 'फालतू' एक कॉमेडी फिल्म है जिसे रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया है और वासु भगनानी ने इसे प्रॉड्यूस किया है। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है।
CRAZY: ओम पुरी की हत्या नरेन्द्र मोदी ने कराई है- पाकिस्तानी चैनल
इसमें जैकी भगनानी, पूजा गुप्ता, चंदन रॉय, सानयाल और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं रितेश देशमुख, अर्शद वारसी और दर्शन जरीवाला सपोर्टिंग रोल में हैं। बहरहाल, बात करें रेमो डिसूज़ा की तो वो एबीसीडी", "एबीसीडी 2", "ए फ्लाइंग जट्ट" जैसी फिल्में बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











