..................... Remo D Souza opens up on Salman Khan's Race 3 box office failure - Hindi Filmibeat

''रेस 3 फ्लॉप हुई तो बहुत बुरा लगा- मैंने अपनी ओर से बहुत ज्यादा मेहनत की थी''

By Neeti Sudha

2018 ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म को दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया। हाल ही में फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने इस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। रेमो ने कहा- रेस 3 लोगों को पसंद नहीं आई.. और बतौर निर्देशक मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि मैं फिल्म को वहां तक नहीं पहुंचा पाया, जहां तक मैंने सोचा था।

आमिर खान VS अक्षय कुमार- 200 करोड़ और 350 करोड़ के बीच टक्कर

रेमो ने कहा, मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी, " मुझे लगता है कि जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई थी। मैंने अपनी ओर से उसे पूरा 100 प्रतिशत करने की कोशिश की है। मैंने अपनी ओर से फिल्म को बेहतर बनाने की ही कोशिश की, जितना मैं कर सकता था।

Remo D Souza

रेमो ने आगे कहा, पूरी टीम ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की थी। लेकिन आखिरी फैसला तो दर्शकों के हाथ में होता है। बड़े स्टार्स के साथ फिल्म करना काफी चैलेंजिंग होता है लेकिन बतौर निर्देशक आपको उन सभी चैलेंज को पूरा करना होता है। रेमो ने बताया कि उनकी अगली डांस फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। बता दें, इस फिल्म में वरूण धवन और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में हैं।

बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज बिग बजट की फ्लॉप फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X