सलमान खान दबंग हैं...सुलतान हैं....पर #SuperMan थोड़ी हैं!
हाल ही में खबर थी कि सलमान खान रेमो डीसूज़ा स्टारर एबीसीडी 3 कर रहे हैं और इस फिल्म में उनकी हीरोइन होगी जैकलीन फर्नांडीज़। अब रेमो डीसूज़ा ने इस फिल्म के बारे में बात की है।
हाल ही में गपशप गली में बड़ी तेज़ी से एक अफवाह उड़ी कि सलमान खान औऱ जैकलीन फर्नांडीज़ रेमो डीसूज़ा की एबीसीडी पार्ट 3 के लिए फाइनल हो गए हैं।
फिल्म की कहानी भी तय हो गई थी जहां सलमान खान एक 13 साल की बेटी के पिता बने हैं। बाप बेटी को एक डांस कंपिटीशन में भाग लेना है और इसमें उनकी मदद करेंगी उनकी टीचर जैकलीन फर्नांडीज़।

अब रेमो डीसूज़ा ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए ट्वीट किया कि लोग वाकई फिल्म के बारे में डायरेक्टर से ज़्यादा जानते हैं। अब इससे ये तो साफ हो गया है कि सलमान खान ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं।
हालांकि पहले खबरें थीं कि सलमान खान एक डांस फिल्म कर रहे हैं रेमो ़डीसूज़ा के साथ। जिसमें सलमान का अपनी 13 साल की बेटी से रिश्ता दिखाया जाएगा। और इसके लिए सलमान खान डांस की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।
[बुतबुता रही है ट्यूबलाइट....लग गया है ग्रहण!]
लेकिन किसी से इंतज़ार नहीं हुआ और सबने इस फिल्म को एबीसीडी 3 कह कर प्रचार करना शुरू कर दिया। अब जिसने भी एबीसीडी सीरीज़ देखी है वो ये मानेगा कि इस लेवेल का डांस करना सलमान के बस की बात नहीं है।
अरे भई, सलमान खान हैं, कोई सुपरमैन थोड़ी। बहरहाल, बात सलमान खान की हो और उनका डांस ना याद आए, हो सकता है भला -


Click it and Unblock the Notifications