..................... Remo D'Souza on working with Salman Khan in Race 3 - Hindi Filmibeat

''मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है.. कि मैंने सलमान खान के साथ काम किया है..''

सलमान खान के साथ रेस 3 जैसी बड़ी फिल्म करने के बाद निर्देशक रेमो डिसूजा ने कहा कि मुझे अभी तक भरोसा नहीं हो रहा है कि मैंने देश के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ फिल्म की है। यह मेरे लिए ख्वाब पूरी होने जैसा है। मैंने रेस 3 का जब ट्रेलर देखा, तब मुझे अहसास हुआ कि यह फिल्म कितनी बड़ी है। मुझे खुशी है कि सलमान ने मुझ पर भरोसा दिखाया है।

धमाकेदार First LOOK.. दिसंबर में तहलका मचाने को तैयार ये सुपरस्टार!

एबीसीडी सीरिज और ए फ्लाइंग जट जैसी फिल्में देने के बाद रेमो सलमान खान के साथ डांस फिल्म करना चाहते थे। लेकिन सलमान खान ने उन्हें पहले रेस 3 डाइरेक्ट करने का ऑफर दे दिया। रेमो ने बताया- सलमान ने मुझे रमेश तौरानी से मिलने बुलाया.. और कहा कि डांस फिल्म हम करेंगे, लेकिन पहले रेस 3 खत्म करते हैं। मुझे लगा था कि सलमान मेरी फिल्म टाल रहे हैं। लेकिन फिर उन्होंने मुझे ही रेस 3 डाइरेक्ट करने को कहा। मैं हैरान था।

Remo DSouza

कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा रमेश तौरानी प्रोडक्शन की फिल्म औज़ार में एक डांसर के तौर पर काम किया था। उन्होंने कहा कि अब मैं उसी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म का निर्देशक हूं, यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

रेस और रेस 2 का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था। इस पर रेमो कहते हैं- हां मुझ पर बहुत प्रेशर हैं। अब्बास मस्तान लीजेंड हैं। मैंने उनकी फिल्मों में कोरियोग्राफी किया है। मेरी तुलना किसी हाल में उनसे नहीं हो सकती। लेकिन रेस 3 को लेकर मैं खुश हूं।

बहरहाल, यहां जानें रेस 3 को लेकर फैंस क्यों हैं उत्साहित-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X