''सलमान खान- बॉबी देओल के साथ शर्टलेस सीन प्लान में नहीं था.. लेकिन....''
रेस 3 के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जहां सलमान खान और बॉबी देओल शर्टलेस एक्शन मोड में दिखे हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान निर्देशक रेमो डिसूजा ने कहा कि यह सीन पहले से प्लान में नहीं था। लेकिन सलमान खान के फैंस उन्हें शर्टलेस देखना चाहते हैं.. लिहाजा, मैं एक ऐसा सीन जोड़ना चाहता था। वहीं, बॉबी देओल ने भी इस फिल्म के लिए काफी बॉडी बनाई है। इसीलिए इस सीन को जोड़ दिया गया।
रेमो ने कहा कि बॉबी ने इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है। वह सेट पर जिम करना नहीं भूलते थे। उन्होंने अपने डाइट और जिम को काफी समय दिया है। लिहाजा, मैं चाहता था कि फिल्म में हम उनकी बॉडी का इस्तेमाल करें।

वहीं, जहां तक सलमान खान की बात करें तो आज तक काफी कम फिल्में ही हैं, जिसमें सुपरस्टार ने शर्ट ना उतारी हो। और उतारें भी क्यों ना.. सलमान की शर्टलेस सीन फिल्म को हिट कराने के लिए काफी है। विश्वास नहीं होता.. तो यहां देंखे तस्वीरें.. जब फिल्मों में शर्टलेस दिखे सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications