पार्ट 1, पार्ट 2 सुपरहिट.. अब धमाकेदार सीक्वल की तैयारी शुरु.. पार्ट 3.. FINAL
कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा ने अपनी अगली फिल्म एबीसीडी 3 की तैयारी शुरु कर दी है। फिल्म में प्रभुदेवा फाइनल हैं।
फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी 2 की बेजोड़ सफलता के बाद अब कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर रेमो डिसूजा इस सीरिज की तीसरी फिल्म.. एबीसीडी 3 लाने को तैयार हैं। जी हां, निर्देशक ने फिल्म का अगला सीक्वल कंफर्म कर दिया है।
गोविंदा ने इस सुपरस्टार पर निकाली भड़ास.. इतना कुछ कह डाला!
इतना ही नहीं, रेमो ने यह भी फाइनल कर दिया है कि फिल्म में प्रभुदेवा होंगे। उन्होंने कहा, बिना प्रभुदेवा के कोई एबीसीडी बनाने की सोच भी नहीं सकता। मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें ध्यान में रखते हुए ही लिखी है। एबीसीडी 3 में प्रभुदेवा के किरदार को पहली दो फिल्मों से भी ज्यादा अहम बनाया गया है।

बता दें, एबीसीडी सीरिज की फिल्में पूरे तौर पर डांस आधारित होती हैं.. और रेमो ने दोनों फिल्मों में कई नए कोरियोग्राफर्स को भी एक्टिंग का चांस दिया है। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे पार्ट में रेमो दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आते हैं।
इन फिल्मों का सीक्वल मचाएगा धमाल-


Click it and Unblock the Notifications