डेढ़ इश्किया में रेमो ने किया अपने जोनर से हटकर काम- माधुरी!

डेढ़ इश्किया फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग माधुरी की खूबसूरती के कायल हो गये हैं। माधुरी और हुमा दोनों ही ट्रेलर में काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं दोनों के एक्सप्रेशन भी काफी जानदार हैं। इसके अलावा माधुरी और नसीर जी के इंटेंस सीन्स ने डेढ़ इश्किया की खूबसूरती में चार चांद लगा दिये हैं। माधुरी ने फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान कहा कि नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने में उन्हें किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं हुई। बस नसीर जी की इटेंस आंखों को देखकर कभी कभी वो थोड़ा सा नर्वस हो जाती थीं। दूसरी तरफ हुमा भी फिल्म की शूटिंग के दौरान तब नर्वस हो गयीं जब उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ डांस नंबर करने को कहा गया।

डेढ़ इश्किया में अपने डांस नंबर्स के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा कि फिल्म में कई डांस नंबर्स हैं जो कि बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन सबसे ज्यादा खूबसरत गाना है जो कि रेमो ने खुद कोरियोग्राफ किया है। रेमो की तारीफ करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा ये रेमो के जोनर का गाना नहीं था लेकिन इसके बावजूद रेमो ने बहुत ही खूबसूरती के साथ वो गाना कोरियोग्राफ किया है। वो डांस नंबर सभी को पसंद आएगा। माधुरी ने कहा रेमो एक बहुत ही बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। वो हर एक गानो को इतनी बेहतरीन तरीके से कोरियोग्राफ करते हैं कि वो गाना और भी खूबसूरत बन जाता है।

अरशद वारसी जो कि डेढ़ इश्किया में हुमा कुरैशी के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे का कहना है कि वो चाहते थे कि माधुरी के अगेन्स्ट रोल करें। लेकिन फिल्म के निर्देशक ने उन्हें मना कर दिया। फिर हंसते हुए अरशद ने कहा कि मेरा दिल जो कहता है अगर मैं वो करता तो मैं आज जेल में होता। अरशद वारसी ने ये भी कहा कि डेढ़ इश्किया हर मामले में डेढ़ है। फिल्म में माधुरी और हुमा जैसी एक्ट्रेसेस हैं और इनके होने से फिल्म की क्रेडिबिलटी और भी बढ़ गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X