वासु की अगली फिल्म से रेमो अलग

लेकिन अब खबर यह आ रही है कि वासु को इस बात से तकलीफ है कि लोगों ने फिल्म में अधिक चर्चा हुई और उनके बेटे और उनका नाम कहीं भी नहीं आया। जबकि फिल्म के निर्माता वे थे। गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज के पहले वासु इस कद्र डरे हुए थे कि उन्होंने अपने बेटे को ध्यान में रखते हुए केवल चुनिन्दा लोगों को ही फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बुलाया था।
बाद में उन्हें जब फिल्म के बारे में अच्छी अच्छी बातें सुनने को मिली तो उनका हौसला बाधा। अब वे रेमो से इसलिए खफा हो गए हैं की लोगों ने फिल्म के कंसेप्ट के बारे में चर्चा अधिक की है और साथ ही रेमो के जमकर तारीफ भी हो रही है, इस बात से वासु ऐसा महसूस कर रहे हैं कि रेमो जान बुझकर अपना नाम आगे लेकर आ रहे हैं और इससे उनके बेटे को खास पहचान नहीं मिल पा रही है। जबकि उन्होंने अपनी इस फिल्म को खासतौर से अपने बेटे के लिए बनाया था। तो हो सकता है उनको ये लग रहा हो की उन्होंने पैसे खर्च किया और नाम रेमो का हो रहा है। जबकि उन्हें इस बात का एहसास नहीं कि ये सच है कि जो जैसा काम करेगा उसे उसी तरह का नाम मिलेगा।
रेमो डांसिंग के मामले में उस्ताद हैं और उन्हें एक अलग तरीके से पहचान मिल चुकी है। उन्होंने अपने तरीके से पहचान बनायीं है। ऐसे भी वासु के बेटे कुछ अपनी पहली फिल्म से कर नहीं पाए हैं। ऐसे में जाहिर है उनकी ही तारीफ होगी जो बेहतरीन और अलग हटकर सोचते हैं और अब आलम ये है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के प्रोजेक्ट से अलग कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











