..................... Remembering Shammi Kapoor on his death anniversary - Hindi Filmibeat

शम्मी कपूर: यूं तो हमने ..तुमसा नहीं देखा...

आज बॉलीवुड के पहले रॉकस्टार शम्मी कपूर को दुनिया छोड़े पूरे दो साल हो गये हैं। शोखी, मस्ती और अभिनय के मसीहा शम्मी कपूर बॉलीवुड के पहले रॉकस्टार थे। अपने से चालीस साल ज्यादा की सोच रखने वाले शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा के दर्शक को एक नयी स्टाइल दी जिसकी अलग सोच थी, अलग चाल-ढाल थी और अलग डांसिग स्टाइल। आज के सारे सितारे चाहे वह रितिक रोशन हों या फिऱ शाहरूख खान। हर किसी में उन्ही का अक्स दिखायी देता है।

21 अक्टूबर 1931 को मुंबई की धरती पर जन्मे रॉकस्टार शम्मी कपूर का जन्म मुंबई को अभिनय का गुण विरासत में मिला। एक्टर पृथ्वीराज कपूर के बेटे शम्मी कपूर ने कभी भी यह साबित होने नहीं दिया कि वह एक्टिंग के मामले में कच्चे हैं, उनकी जांबाजी की ही वजह से ही तो आज की पीढ़ी भी उन्हें दिल खोल पसंद करती है। साल 1953 में में शम्मी कपूर ने 'जीवन ज्योति' नाम की फिल्म से अपना करियर शुरू किया।

एक बार जरूर पढ़े शम्मी कपूर के बारे में

लेकिन उन्हें कामयाबी मिली साल 1957 में प्रदर्शित फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से। उसके बाद तो आयी उनकी फिल्में जंगली, कश्मीर की कली, राजकुमार, प्रिंस, तीसरी मंजिल, ब्रहम्चारी, प्रोफेसर, विधाता ऐसी फिल्में हैं जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। उनकी अंतिम फिल्म पोते रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार थी जिसमें उन्होंने गेस्ट रोल किया था। फिल्मों के अलावा शम्मी कपूर इंटरनेट पर भी काफी सक्रिय रहते थे।

लेकिन कहते हैं ना जो आयेगा वो जायेगा भी.. 14 अगस्त 2011 को वह घड़ी भी आ गयी जिसने लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे शम्मी कपूर को हर दर्द और हर रिश्ते से आजाद कर दिया। आज भले ही शम्मी जी हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिये वह सदा हमारे दिल में धड़कते रहेंगे। चित्रपट के इस महान कलाकार को वनइंडिया परिवार भी देता है भावभीनी श्रद्धांजलि...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X