बॉलीवुड के पहले शर्टलेस हीमैन थे 'दारा सिंह'

आज भारतीय दर्शकों के हनुमान दारा सिंह को गये पूरा एक साल हो गया है। लेकिन उनकी यादें उन्हें लोगों के बीच में आज भी जिंदा किये हुए हैं? आज बॉलीवुड में सिक्स पैक्स का चलन और हीरो का शर्टलेस होना सफलता की निशानी माना जाता है लेकिन शायद आप में से काफी कम लोगों को पता होगा कि यह चलन दारा सिंह के जमाने से ही चला आ रहा था।

लोग सलमान खान की शर्टलेस बॉडी के लिए टिकट खरीदते हैं लेकिन आज से सालों पहले दारा सिंह शर्टलेस होकर हिंदी सिनेमा के हॉट हीरो में शुमार हो चुके थे। यही नहीं भले ही हिंदी सिनेमा में ही मैन की उपाधि सुपरस्टार धर्मेद्र को मिली हो लेकिन पर्दे पर पहले ही मैन दारा सिंह ही थे।

संयमित जीवन और सदाचार के मालिक दारा सिंह ने जितना पहलवानी में नाम कमाया उससे कहीं ज्यादा उन्हें फिल्मों में इज्जत मिली और जब उन्होंने रामानंद सागर के रामायण में हनुमान जी का किरदार निभाया तो हर किसी को उनमें भगवान का अक्स दिखायी पड़ता था।

जिसका आलम यह हुआ कि जब अभिनय की दुनिया से निकलकर दारा सिंह राजनीति के मंच यानी राज्यसभा पहुंचे तो लोग उनके रास्ते से हटकर उनके सामने शीश झुका लेते थे। यह इज्जत उन्हें देश के लिए किये गये अनुपम और गौरवपूर्ण काम से ही मिली जो कि उनके जीवन भर की पूंजी थीं।

एक जमाना था कि जब दारा सिंह के साथ हॉट से हॉट अभिनेत्री काम करने को इच्छुक रहती थीं। मुमताज से लेकर हेमामालिनी तक ने दारा सिंह के साथ काम किया। जिसमें मुमताज ने तो दारा सिंह के साथ पूरी 14 फिल्में की।

अभिनय और पहलवानी के इस नायाब सितारे को उनकी पहली पूण्यतिथि पर वनइंडिया परिवार शत-शत नमन.. करता है।

आईये आपको बताते हैं दारा सिंह के बारे में कुछ दिलचस्प बातें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X