..................... remarks made by internet trolls affect my family says actress zareen khan - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO : जरीन खान ने टीवी पर युवक से कहा 'दूं एक तमाचा तो वहीं जाकर गिरेगा'

Recommended Video

Zareen Khan SLAMS troller: Says ' दूं एक तमाचा तेरे मुंह पर अभी ' | FilmiBeat

फिल्म एक्टर्स और दूसरे सेलेब्रेटी अक्सर इंटरनेट पर ट्रोल होते रहते है और आप इसको न्यूज में अक्सर पढ़ते होंगे। कई बार तो ट्रोलर्स अपनी हदें तक पार कर जाते है और कमेंट में अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी करते है। इसको चलते सेलेब्रेटीज को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि हाल ही में दक्षिण भारत की फिल्मों की सुपरस्टार संमंथा रूप प्रभु ने एक ट्रोलर को अच्छा खासा सबक सिखाया था और अब जो खबर आ रही है वो है सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान की। जी हां इस बार एक ट्रोलर जरीन खान के गुस्से का शिकार हो गया। आपको बता दें कि की तरह के अभद्र ट्रोल्स से परेशान होकर जरीन खान ने ये बात कही है।

zareen khan, जरीन खान

जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म वीर से शुरुआत की थी और आज वो कई फिल्में और गाने कर चुकी है। इस मामले में ट्रोलर्स के बारे मे बोलते हुए जरीन ने कहा कि उनको इस बात की थोड़ी गनीमत है कि उनकी मां ये इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करती वरना ये सब देखकर जब वो इतना परेशान हो जाती है तो उनकी मां का क्या हाल होगा।

इस बार जरीन ने एक ट्रोलर को बिल्कुल उसी की भाषा में जवाब दिया है और ये भी कहा कि वो उनको तमाचा मारेगी। ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और लोग उसको काफी पसंद भी कर रहे है। इस बात को जरीन खान ने एमटीवी के एक नए शो 'एमटीवी ट्रोल पुलिस' में कहा है कि दूं क्या तमाचा रखके..वहीं गिरेगा जाकर।

एमटीवी के इस शो से ली गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि काफी गुस्सें में नजर आई जरीन खान उस लड़के पर लगातार शब्दों के वार करती रही और वो लड़का चुपचाप सुनता रहा था।

हालांकि इस वीडियो को खुद जरीन खान ने शेयर किया है और तमाम ट्रोलर्स के मुंह पर तमाचा मारा है। ये पहली बार नहीं है कि किसी सेलेब्रेटी के साथ ऐसी अभद्र भाषा का ट्रोल किया गया है। इसके पहले भी कई बार ऐसी घटना हो चुकी है।

इसके पहले अमीषा पटेल को भी कुछ ऐसे ही ट्रोल का सामना करना पड़ा था। बता दें कि अमीषा पटेल ने स्वीमिंग पूल की हॉट तस्वीरों सोशल मीडिया में शेयर की थी। जिसके बाद लोगों ने अमीषा को ट्रोल करना शुरु कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X