रीमेक फिल्मों ने दिलाई पहचान : आसिन

दक्षिण की सुपरस्टार अभिनेत्री आसिन ने आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' के माध्यम से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई थी और वर्ष 2005 में बनाई गई एक तमिल फिल्म की रीमेक थी। दोनों फिल्मों में आसिन ने एक ही तरह की भूमिका निभाई है।आसिन इस समय सलमान खान के साथ 'रेडी' के अलावा तमिल फिल्म 'कावलन' में काम कर रही है। ये फिल्मे क्रमश: तेलुगू फिल्म 'नेमसेक' और मलयालम फिल्म 'बॉडीगार्ड' की रीमेक है। जाहिर तौर पर फिल्म 'रेडी' के बाद 'कावलन' की हिन्दी रीमेक में भी सलमान नजर आएंगे।
आसिन कहती हैं, "मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। मैं नहीं सोचती की इस फिल्म के लिए कलाकारों का चुनाव कर लिया गया है।"आसिन से यह पूछे जाने पर कि क्या बार-बार रीमेक फिल्मों में काम करने से किसी तरह की समस्या तो नहीं पैदा होती है ?इस सवाल के जवाब में आसिन ने कहा, "फिल्म के दौरान निर्देशक आपकी सहायता के लिए मौजूद होता है और आप अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। कलाकार के लिए यह नई फिल्म और नई पटकथा होती है।"


Click it and Unblock the Notifications











