शाहरूख भी अपनी फिल्मों की रीमेक चाहते हैं
पिछले बीस साल से लगातार सिनेदर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मुहब्बत के बादशाह शाहरूख खान कि दिली इच्छा है कि उनकी भी फिल्मों की रीमेक बने। उनके निभाये किरदारों को भी कोई और प्ले करे। शाहरूख ने यह बात एक समारोह में कही। किंग खान ने कहा कि जिस दिन ऐसा हो गया तो यह मेरे लिए एक बड़ी बात होगी। मैं उस दिन का शिद्दत से इंतजार कर रहा हूं।
मालूम हो कि शाहरूख खान ने ही दिलीप कुमार की माइल स्टोन फिल्म देवदास की रीमेक में काम किया है और अमिताभ बच्चन की ऐतिहासिक फिल्म डॉन को पर्दे पर एक बार नहीं बल्कि दो बार जिया है। जिसके बारे में शाहरूख ने कहा कि भंसाली को लगा कि मैं देवदास की तरह मुहब्बत भरी शायरियां पढ़ सकता हूं तो उन्होंने मुझे लेकर देवदास बनायी तो वहीं फरहान अख्तर को लगा कि मेरे अंदर वो दम है जो बिग की डान में था तो उन्होंने मुझे लेकर डान बनायी, जिसके लिए मैं उन दोनों का शुक्रगुजार हूं।
हालांकि मैंने कभी भी अपने आप की तुलना दिलीप कुमार या अमिताभ बच्चन से तुलना नहीं की और ना ही उनके बराबर अपनेआप को समझा। वो दोनों अभिनय के महारथि हैं जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।आपको बता दें कि शाहरूख बहुत जल्द दीपिका पादुकोण के साथ चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में दिखायी देंगे। इस फिल्म के निर्माता वह खुद हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
