अब चश्मे-बद्दूर के रीमेक की तैयारी
माय ब्रदर निखिल जैसी सामाजिक समस्या पर आधारित बेहतरीन फिल्म बनाने वाले ओनिर अब 1981 में प्रदर्शित सुपर हिट फिल्म चश्मे बद्दूर की रीमेक बनाने जा रहे हैं. हालांकि फिल्म के लिए कास्ट फाइनल नही हुई है लेकिन माना यही जा रहा है कि चश्मे बद्दूर में जो भूमिका फारुख शेख ने की थी, उसे फिल्म की रीमेक में संजय सूरी करेंगे.
संजय सूरी ओनिर की फिल्म माय ब्रदर निखिल के भी नायक हैं. ओनिर ने फिल्म के बारे में बताया कि वे फिल्म की शूटिंग की लोकेशन देखने आस्ट्रेलिया जा रहे हैं. लेकिन उन्होंने अभी तक फिल्म की कास्ट नही की है. वे वापस लौटकर ही इसकी कास्टिंग के बारे में फाइनल करेंगे. हालांकि ओनिर इस बात से इंकार करते हैं कि वे चश्मेबद्दूर की रीमेक बना रहे हैं.
ओनिर इसके अलावा फिल्म किल छाब्बरा भी बना रहे हैं. इसमें उन्होंने संजय सूरी, गुल पनाग और रायमा ससेन को लिया है लेकिन इसका निर्देशन अश्विन मल्लिक कर रहे हैं. वे इसके निर्माता हैं.


Click it and Unblock the Notifications