'3 इडियट्स' की पाइरेटेड डीवीडी मिलीं

रिलायंस बिग पिक्चर्स द्वारा शनिवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि फिल्म के प्रत्येक प्रिंट से सम्बद्ध पाइरेसी रोकने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक 'कैप कोड मार्किं ग' के माध्यम से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
कंपनी पर वित्तीय प्रभाव पड़ेगा
ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी को राष्ट्रीय राजधानी से पाइरेटेड डीवीडी मिली थीं और उसके सक्रिय होने के तुरंत बाद ही इनका निर्माण रुक गया।
रिलायंस बिग पिक्चर्स के सीओओ (वितरण) कमल ज्ञानचंदानी कहते हैं, "फिल्मों की पाइरेसी ऐसा अपराध नहीं है जिसमें कोई प्रभावित नहीं होता है। इससे न केवल रिलायंस बिग पिक्चर्स पर वित्तीय प्रभाव पड़ेगा बल्कि फिल्म उद्योग व अन्य संबंधित व्यवसायों से जुड़े लोगों के काम पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव होगा।"
उन्होंने कहा कि वह अपने कॉपीराइट की रक्षा मजबूती और सक्रियता से करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके इन प्रयासों से भारतीय फिल्मों को विकासशील और सक्रिय बाजार मिलेगा। आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के बाद चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











