3 डी फिल्मों के लिए रिलायंस, इन थ्री साथ आए

कई पुरानी और नयी फिल्मों का 3 डी संस्करण की उपलब्धता बाजार में बढ़ाने के लिए दोनों कंपनियों ने मिल कर क ाम करने का फैसला लिया है।
अनुमान है कि दोनों संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष 15-25 फीचर फिल्मों पर काम करेंगी। 'इन-थ्री' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नील फील्डमैन ने एक वक्तव्य में कहा, "2डी फिल्मों को 3डी फिल्मों में बदलने की हमारी अनूठी प्रक्रिया तकनीकी, कलात्मक और व्यवसायिक स्तर पर प्रमाणित है।" 'इन-थ्री' का काम उस वक्त प्रकाश में आया जब उनकी पहली 3डी फीचर फिल्म 'जी-फोर्स' ने दुनियाभर से दो करोड़ डॉलर की कमाई की।
'रिलायंस मीडिया वर्क्स' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल अर्जुन ने कहा, "यह साझेदारी हॉलीवुड की अच्छी प्रौद्योगिकी और कलात्मक प्रतिभा और भारत के सबसे उन्नत कौशल और बड़े पैमाने की छवि प्रसंस्करण तकनीकों के बीच संयोजन कराती है।"
दोनों कंपनियां 2010 में पहली परियोजना पर काम शुरू करेंगी। अगले साल प्रदर्शित होने वाली 3डी फिल्में हैं- 'ब्यूटी एंड द बीस्ट', 'एलाइस इन वंडरलैंड', 'शर्क फॉरएवर आफ्टर', 'हाउ टू ट्रेन यॉर ड्रेगन', 'हबल', 'ट्रॉन लिगेसी' और 'टॉय स्टोरी'।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications