रिलायंस करेगी 'काइट्स' का विपणन
रितिक रोशन अभिनीत फिल्म काइट्स भी उन फिल्मों में शामिल है जिनका 62वें कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान रिलायंस बिग पिक्चर्स द्वारा विपणन किया जाएगा। समारोह बुधवार 13 मई से शुरू हो रहा है।
रिलायंस धीरूभाई अंबानी समूह (आर-एडीएजी)की मनोरंजन कंपनी द्वारा कुल मिलाकर 18 फिल्मों का विपणन किया जाएगा।
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म काइट्स में रितिक के अलावा बारबरा मोरी, कंगना रनाउत, निक ब्राउन और कबीर बेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
कंगना रानाउत कबीर बेदी काइट्स निक ब्राउन बारबरा मोरी रितिक रोशन रिलायंस बिग पिक्चर्स barbara mori hrithik roshan kangana ranaut kites nick brown reliance big entertainment


Click it and Unblock the Notifications