Tu Jhoothi Main Makkaar: प्रीपोन हो गई रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की फिल्म? यहां जानें क्या है सच्चाई

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन जोर शोर से जारी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने काफी सुर्खियां बनाई। लेकिन अब वहीं अब लेटेस्ट खबरें आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को एक दिन के लिए प्रीपोन कर दिया गया है। बता दें, ये खबरें कोरी अफवाहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं आया है।
फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो इस अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, "रिलीज को प्रीपोन नहीं किया जा रहा है। यह सच है कि हम इस तरह के कदम पर विचार कर रहे थे, क्योंकि इस साल कुछ राज्यों में होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन था। जहां ज्यादातर हिस्सों में 8 मार्च को होली खेली जाएगी, वहीं राजस्थान जैसे कुछ राज्यों में होली की तारीख स्पष्ट नहीं थी। कुछ कैलेंडर ने कहा कि होली 7 मार्च को है। इसलिए हमने एक दिन पहले से तैयारी करने के बारे में सोचा। हालांकि अब ऐसा कुछ नहीं है। हम 8 मार्च को ही आ रहे हैं।"
लव रंजन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, इनके साथ डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम किरदारों में दिखेंगे।
देखा जाए तो इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी काफी उम्मीदें हैं। साल 2023 में पठान के अलावा, सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें 'तू झूठी मैं मक्कार' पर टिकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications