ALERT: 'हाउसफुल 3' का अगला धमाका.. हो रही है तैयारी.. Hint- रिलीज डेट
[बॉलीवुड न्यूज] 'हाउसफुल 3' के मेकर्स ने फैंस की बेकरारी को देखते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट एनाउंस कर दी है। बता दें, साजिद- फरहाद के निर्देशन में बन रही हाउसफुल 3 का ट्रेलर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।
हाउसफल 3 में अक्षय कुमार के साथ, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी कैमियो करतीं दिखेंगी।
POSTER: अक्षय कुमार की फिल्म 'रूस्तम'.. पहला पोस्टर ही सुपर- धमाकेदार
फिलहाल फिल्म के ट्रेलर पर काम चल रहा है। 'हाउसफुल 3' की रिलीज डेट 3 जून है। खास बात यह है कि पहले यह फिल्म जग्गा जासूस और राज रिबूटेड से क्लैश होने वाली थी। लेकिन दोनों ही फिल्में पोस्टपोंड हो गईं। यानि की हाउसफुल 3 को सोलो ओपनिंग मिलने वाली है। कोई शक नहीं है कि यह साल 2016 में अक्षय कुमार की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म बनेगी।
फिलहाल तो हमें है ट्रेलर का इंतजार.. यहां देखतें हैं हाउसफुल 3 के सेट से सितारों की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


