ऐसा क्या है ऋतिक की 'मोहनजोदाड़ो' में, फिर अटकी फिल्म!

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' को लेकर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दर्शक भी काफी बेसब्र हैं। एक लम्बे समय के बाद आशुतोष गोवारिकर कुछ नया लेकर दर्शकों से रूबरू होने के तैयार हैं। वहीं, यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें आशुतोष और ऋतिक रोशन का तड़का दर्शकों को लुभाएगा। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'जोधा अकबर' में अपना कमाल दिखाया था।

hrithik roshan

खबरों के अनुसार, आशुतोष की मेगा प्रोजेक्ट "मोहनजो दड़ो" की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले फिल्म का प्रदर्शन अगले साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले होना था, लेकिन अब यह अगस्त 2016 में प्रदर्शित होगी। एक बयान के अनुसार डिज्नी इंडियाज स्टूडियो बिजनेस और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के को-प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 12 अगस्त, 2016 को रिलीज होगी।

आपको बता दें, ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े स्टारर "मोहनजो दड़ो" पहले 22 जनवरी को रिलीज होनी थी। लेकिन किसी कारणवश फिल्म रिलीज को पीछे करना पड़ रहा है।

जैसा कि नाम है, उसके अनुरूप फिल्म इंडस वैली सिविलाइजेशन के दौर की लव स्टोरी पर बेस्ड है। "लगान", "जोधा-अकबर" और "खेले हम जी जान से" के बाद "मोहनजो दड़ो" आशुतोष की चौथी हिस्टोरिकल फिल्म है। वहीं , ऋतिक एक बार फिर इतिहास से जुड़ी कहानी में नजर आएंगे। ऋतिक की इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस दिल थामे इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X