Just IN: अक्षय कुमार- रजनीकांत की धमाकेदार फिल्म 2.0- रिलीज डेट फाइनल
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। बता दें, यह धमाकेदार फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज की जाएगी। जी हां, फिल्म के निर्देशक शंकर ने जानकारी देते हुए लिखा है कि जल्द ही फिल्म के वीएफएक्स का काम खत्म हो जाएगा। फिल्म धमाका करने को तैयार है।
8 साल में पहली बार- खान सुपरस्टार्स पीछे- रणबीर कपूर का ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड
खास बात है कि 2017 की दिवाली से यह फिल्म टलते आ रही है। माना जा रहा है कि फिल्म के वीएफएक्स पर काफी ऊंचे स्तर का काम किया जा रहा है। यह फिल्म 450 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। बीच में अफवाह उड़ी थी कि फिल्म 2019 तक टलने वाली है.. लिहाजा, अब जबकि फिल्म 2018 में ही आ रही है.. कोई शक नहीं कि फैंस काफी उत्साहित होंगे।

2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी और सुपर बिग बजट फिल्म.. जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications