उर्फी जावेद की तस्वीरों के लिए पैपराजी क्यों रहते हैं उतावले! टॉप फोटोग्राफर से दिया हैरान करने वाला जवाब
सोशल मीडिया देंखे और उर्फी जावेद की तस्वीरें ना दिखे, ऐसा असंभव है। अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर उर्फी काफी चर्चा में रहती हैं। हालांकि लोग हैरान भी रहते हैं कि उर्फी हैं कौन, जिसके पीछे पैपराजी भागते हैं। हाल ही में मशहूर पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
विरल ने जवाब देते हुए कहा, "मेरी बहन भी मुझसे यही सवाल करती है कि हम लोग उर्फी जावेद को इतना कवर क्यों करते हैं, पर सच यह है कि वह इस वक्त बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा पैसे कमा रही है। वह हमारे लिए काम आ रही है.. इसीलिए हम उसे कवर करते हैं।"

साथ ही उन्होंने हाल ही में हुई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर कहा कि उनको फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन देना चाहिए था। विरल भयानी ने कहा, "आपकी नेट वर्थ 830 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की है तो क्या आप बड़े होटल में रिसेप्शन नहीं दे सकते। जो पैपराजी आपका इंतजार करते रहते हैं, कम से कम उनको कुछ अच्छे फोटो तो मिल जाते।"
Recommended Video

बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट
बहरहाल, उर्फी जावेद की बात करें तो एक्ट्रेस करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही थीं। शोसे एलिमिनेट होने वालीं पहली कंटेस्टेंट होने के बावजूद, उर्फी लगातार सुर्खियां में रही हैं।

एक्टिंग का शौक
उर्फी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। वह 24 साल की हैं और उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पढ़ाई भी की है। वो मीडिया में जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक जागा और काफी कम उम्र में ही उर्फी मुंबई आ गई।

टीवी शोज में किया काम
उर्फी ने कई टीवी शोज में काम किया है, जिसमें 'पंच बीट सीजन 2', 'मेरी दुर्गा', 'बड़े भैया की दुल्हनिया' और 'बेपनाह' नाम शामिल हैं। इसके अलावा उर्फी ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल का भी हिस्सा रहीं हैं।

सोशल मीडिया क्रेज
इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद को 3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद वह अपने आफटफिट्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications