..................... Rekha wear heels at the age of 70, take help from rani Mukherjee, video viral - Hindi Filmibeat

चेहरा है जवान पर नहीं दे रहा शरीर साथ! 70 की उम्र में रेखा ने पहनी हील्स, फिर लेना पड़ गया सहारा, VIRAL

Rekha

Rekha Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस से रेखा फैन्स को अपना दीवाना बना देती हैं। बता दें कि रेखा 70 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और जोश देखकर यह कोई नहीं कह सकता कि रेखा 70 साल की हैं। बता दें कि रेखा भले ही अब फिल्मों में नजर ना आती हों, लेकिन आए दिनों उन्हें फैशन शोज, पार्टी और स्क्रीनिंग के दौरान देखा जाता है।

गिरते -गिरते बचीं रेखा
यूं तो रेखा के कई वीडियो वायरल होते हैं जहां वह अपने एक दम हटके लुक्स से फैन्स को दीवाना बना देती हैं, लेकिन वहीं रेखा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि रेखा एक पार्टी का हिस्सा बनने जाती हैं, उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी, डार्क महरून लिपिस्टिक, बालों में गजरा, लंबे भारी कुंडल कैरी किए होते हैं, लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा बार-बार गिरती नजर आ रही हैं। पहले तो वह खुद की हाई हील्स की वजह से गिरते-गिरते बचती हैं। जैसे ही रेखा का पैर फिसलना शुरू होता है उन्हें जैकी श्रॉफ और रानी मुखर्जी संभाल लेते हैं, लेकिन उसके बाद रानी मुखर्जी की साड़ी रेखा की हील्स में फंस जाती है जिस वजह से रेखा फिर गिरते-गिरते बचती हैं।

रेखा के इस वीडियो के देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि कि रेखा के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिलते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रेखा जी अपनी खूबसूरती से माधुरी और रानी को मात दे रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शुक्र है रेखा जी ठीक है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- रानी और जैकी फिर भी मदद कर रहे हैं, लेकिन माधुरी दीक्षित तो मदद के लिए जरा भी आगे नहीं आईं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट बॉक्स भर गया है।

Read more about: rekha instagram viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X