अमिताभ बच्चन से डोला मन तो इस एक्टर के प्यार में पुलिस स्टेशन पहुंची रेखा, रिजेक्शन के कारण...

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 70 के दशक से अपना जादू लोगों पर चलाती आई हैं। रेखा 70 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनका जलवा कायम है। इस उम्र में भी रेखा ने खुद को इतना फिट रखा है कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थकता है। रेखा पर आज भी लोग जान छिड़कते हैं, लेकिन उस समय भी रेखा की खूबसूरती पर मर मिटने वाले कई थे, लेकिन रेखा जिसे अपने दिलों जान से चाहती थीं वह तो कोई और ही है।
वैसे तो रेखा का नाम अमिताभ बच्चन के साथ अकसर जुड़ता आया है। रेखा और अमिताभ बच्चन की कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। बता दें कि फिल्म 'सिलसला' के बाद से दोनों ने एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। रेखा अमिताभ से जया की वजह से दूर ही रहीं, लेकिन कहा जाता है कि आज भी रेखा के ज़हन में सिर्फ अमिताभ बच्चन का ही नाम है, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि रेखा सिर्फ अमिताभ बच्चन से ही शादी करना चाहती थीं। रेखा की जिंदगी में किसी और ने भी दस्तक दी थी। जिसे वह दिलों जान से पसंद करने लगी थीं। वह उनसे शादी भी करना चाहती थीं। बता दें कि रेखा बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं। यह एक्टर पहले से ही शादीशुदा था। एक्टर की दो पत्नियां थीं, लेकिन फिर भी रेखा एक्टर की तीसरी पत्नी बनना चाहती थीं।
बता दें एक समय था जब रेखा राज बब्बर को पसंद करने लगी थीं, लेकिन राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे। राज की दो शादियां हो चुकी थीं। राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल की आकस्मिक मौत के बाद राज काफी अकेले रह गए वहीं रेखा की जिंदगी में भी काफी उतार चढ़ाव आए थे। दोनों एक फिल्म 'अगर तुम ना होते' के सिलसिले में एक दूसरे से मिले। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने लगे और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं।
लेकिन दोनों का रिश्ता कोई नाम नहीं ले पाया। क्योंकि राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिया से तलाक लेकर रेखा से शादी नहीं करना चाहते थे। दोनों की बात शादी तक पहुंचती उससे पहले ही राज ने रेखा का दिल तोड़ दिया। दोनों के बीच झगड़े हुए। रेखा मुंबई की सड़कों पर नंगे पांव भागीं। बताया यह भी जाता है कि रेखा ने पुलिस स्टेशन में जाकर राज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, लेकिन रेखा की यह शिकायत दर्ज नहीं हुई। आपको बता दें कि राज बब्बर ने भी अपने और रेखा की प्रेम प्रसंग की बात को स्वीकार किया था। रेखा हर हाल में एक्टर के साथ रहना चाहती थीं, लेकिन उनका यह सपना सिर्फ एक सपना ही रह गया।


Click it and Unblock the Notifications











