..................... Rekha used to call Jaya Bachchan 'Didibhai', lived together in the same flat, big revelation! - Hindi Filmibeat

जया बच्चन को 'दीदीभाई' कहकर बुलाती थीं रेखा, एक ही फ्लैट में रहती थी साथ, तगड़ा खुलासा!

Rekha jaya Bachchan

Jaya Bachchan Rekha Didibhai- जया बच्चन और रेखा.. दो ऐसे नाम जो कि अक्सर एक साथ लिए जाते हैं। इसके सबसे बड़ा कारण अमिताभ बच्चन हैं जिन्होने कभी रेखा को लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि जया बच्चन से उनकी शादी गई और रेखा उनकी प्रेमिका के तौर पर ही जानी जाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा जया बच्चन को प्यार से क्या कहकर बुलाती हैं? अगर नहीं तो ये बात आपको हैरान करने के लिए काफी है। बात उन दिनों की है जब रेखा और जया बच्चन एक दूसरे की पड़ोसी हुआ करती थी। रिपोर्ट्स की मानें को रेखा जया बच्चन को दीदीभाई कहती थीं।

किताब में हुआ खुलासा

यासर उस्मान की एक किताब है जिसका नाम रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी है। इस स्टोरी में रेखा और जया बच्चन के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की गई है। इस किताब में दीदीभाई नाम का एक चैप्टर है जिसमें दोनों के किस्से हैं। कहा जाता है कि उस दौरान काफी अच्छी सहेलियां हुआ करते थे।

ये वो दौर था जब दोनों एक दूसरे के पास ही रहती थी और रेखा ने एक फ्लैट खरीदा था। इस दौरान जया बच्चन उसी बिल्डिंग में रेखा के साथ रहती थी। ये साल 1972 का समय था। हालांकि अब किस्से बदल चुके हैं और जया बच्चन के साथ सिर्फ अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ता है। हालांकि कभी कभी रेखा इशारों में अमिताभ का जिक्र करती रहती हैं।

क्या बोले लोग

रेखा के इस दीदीभाई वाले नाम को जानने के बाद लोगों के द्वारा ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, रेखा जी से थोड़ा व्यवहार भी सीख लेतीं। एक ने लिखा, ''फिर जया बच्चन रेखा का प्यार निगल गई।'' एक ने लिखा, ''रेखा उनके लाख गुना बेहतर हैं।'' एक का कहना है, ''अमिताभ बच्चन ने बड़ी चीज खोई है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल रेखा और जया की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: rekha jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X