बीवी के सामने Rekha ने छुए Shatrughan Sinha के पैर, वीडियो वायरल होते ही लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स?

Rekha Shatrughan Sinha Video- बॉलीवुड की दिग्गज और सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अक्सर चर्चा में रहती हैं। 69 साल की उम्र में भी भी उनको लेकर चर्चा होती है और कई बार वो काफी अलग काम करती हुई दिख जाती हैं।
इस वक्त जो वीडियो उनका सामने आया है वो काफी चर्चा में है। इस वीडियो ने कुछ लोगों को हैरान किया तो वहीं कुछ लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल रेखा ने हाल ही में एक इवेंट में 77 साल के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छू लिए।
जी हां, इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थे। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। ये सितारे विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स के बेटे, लेस्ली टिमिन्स की शादी की रिसेप्शन पार्टी पर पहुंचे थे।
इस दौरान रेखा जैसे ही पहुंची और उन्होने शत्रुघ्न सिन्हा को देखा तो लपक कर पैर छू लिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने उनको ऊपर उठाया और हग कर लिया। रेखा शत्रुघ्न सिन्हा से करीब 8 साल छोटी हैं।
इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वह हमेशा दुल्हन की तरह क्यों सजती है, मुझे आश्चर्य होता है कि वह भारी साड़ी के आभूषण कैसे पहनती है, यह बहुत भारी है।''
एक ने लिखा, ''रेखा जी को सम्मान देना आता है।'' एक ने लिखा, ''रेखा जी का अंदाज काफी अलग रहता है।'' एक ने लिखा, ''रेखा जी पैर छूकर क्या बताना चाहती हैं?'' एक ने लिखा, ''अच्छी बात है बड़ों का सम्मान करना चाहिए।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन रेखा की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि खबरों का हिस्सा है..


Click it and Unblock the Notifications