शाहरुख को मिलेगा चौथा यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड..रेखा करेंगी सम्मानित
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा शाहरुख खान को चौथा यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा शाहरुख खान को चौथा यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। रेखा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के साथ मिलकर शाहरुख को इस अवॉर्ड से नवाज़ेंगी। ये कार्यक्रम 25 फरवरी को होगा।

आपको बता दें कि शाहरुख यश चोपड़ा की बड़ी फिल्मों जैसे 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर ज़ारा' और जब तक है जान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इस अवॉर्ड से 'लता मंगेशकर' को दूसरा 'अमिताभ बच्चन' को और तीसरा अवॉर्ड 'रेखा' को नवाज़ा जा चुका है।
#JustIn: इस सुपरस्टार कपल ने अभी...तुरंत एक एलान किया है...Hint बैंड बाजा बारात!
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि दिग्गज निर्माता-निर्देशक की याद में यह पुरस्कार अभिनय, संगीत जैसे सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications