SHOCK: इस टॉप एक्ट्रेस को हीरो ने किया जबरदस्ती KISS.. आंखों से निकल पड़े आंसू!

By Neeti

रेखा बॉलीवुड की ऐसी सदाबहार एक्ट्रेस हैं, जिन्हें हमेशा कंट्रोवर्सी का हिस्सा बना कर रखा गया। बहरहाल, रेखा की जीवन पर आधारित किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में एक्ट्रेस की फिल्मों से अलग उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में भी कई खुलासे किये गए हैं।

यासीर उस्मान द्वारा लिखी गई इस किताब में जहां रेखा के करियर के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है वहीं उनसे जुड़ी हर तरह की कंट्रोवर्सी को भी सामने से रखा गया है। बता दें, सिर्फ अमिताभ बच्चन से जुड़ी बातें ही नहीं, बल्कि रेखा की जिंदगी के कई बातें आपको हैरान कर देंगी।

[यौन शोषण से लेकर.. खान- कपूर की दोस्ती तक.. बॉलीवुड के गहरे राज़!]

Rekha

यहां जानें रेखा की जिंदगी के कई अहम खुलासे-

रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत काफी कम उम्र में कर दी थीं। 'अनजाना सफर फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी उम्र महज 15 साल की थी। जब उनके साथ एक हादसा हुआ, जिसने उनकी आंखों में आंसू ला दिये।

[''मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट हुई.. तो कोई खुश नहीं है.. ]

फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग हो रही थी। एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए रेखा सेट पर पहुंचीं। वहां जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला.. रेखा के को-एक्टर बिस्वजीत ने उन्हें होठों पर चूमना शुरू कर दिया.. जोकि 5 मिनट तक चला। कैमरा रोल करता रहा। रेखा की आंखों में आंसू भर गए थे।

यूनिट के सदस्य इस सीन पर सीटियां मार रहे थे। सीन के बारे में रेखा को कोई जानकारी नहीं थी।बाद में एक्टर ने इसे डाइरेक्टर का आइडिया बताया। और कहा कि डाइरेक्टर रेखा का ओरिजनल रिएक्शन लेना चाहते थे।

['आमिर खान को सीनियर की तरह बर्ताव करना चाहिए.. सुपरस्टार की तरह नहीं..']

विनोद मेहरा के साथ शादी का भी जिक्र इस किताब में किया गया है। जब रेखा और विनोद कोलकाता में शादी करने के बाद मुंबई लौटे तो विनोद की मां ने रेखा का स्वागत चप्पल से किया। दरअसल रेखा की सास कमला इस शादी को लेकर बेहद नाराज थीं, जैसे ही रेखा आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं तुरंत उनकी सास ने उन्हें ढ़केल दिया।

इतना ही नहीं, कमला गुस्से में इतनी आग बबूला हो गईं कि उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाल लिया था और घर में घुसने से मना कर दिया।

रेखा और मुकेश की शादी की खूबसूरत शुरूआत एक बुरे सपने में बदल गई। किताब की मुताबिक, दोनों ने लंदन में काफी समय साथ गुजारा। लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही रेखा की समझ में आ गया कि वे दोनों काफी अलग अलग हैं। वह हैरान उस वक्त हुईं, जब उन्होंने मुकेश को दिन में कई बार pills लेते देखा। रेखा ने समझा कि कुछ तो बात है जो मुकेश को परेशान कर रही है।

[Topless हो गईं आईपीएल की होस्ट...वायरल हुईं तस्वीरें...]

3 महीनों में ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी दिक्कतें आने लगी। कुछ समय बाद रेखा ने मुकेश और उनके परिवार से दूरी बना ली। रेखा ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। बहरहाल, इस शादी का अंत भयावह हुआ.. मुकेश ने सुसाइड कर लिया।

इन सबके बाद रेखा को कई लोगों ने डायन की उपाधि भी दे दी। लोगों ने उनके पोस्टर्स पर कालिख पुत दी थी। कई जगहों पर तो उनकी तस्वीरों पर लोगों ने गोबर भी लगा दिया।

वहीं, रेखा की बात हो और अमिताभ बच्चन का जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। लेकिन हैरानी तब हुई, जब ऋषि कपूर- नीतू सिंह की शादी में रेखा सिंदूर के साथ पहुंच गईं। वहां, पूरी फिल्म इंडस्ट्री मौजूद थी। साथ में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और उनका परिवार भी।

जब रेखा ने पार्टी में एंट्री मारी सभी की निगाहें उनकी ओर घूम गई। क्योंकि उन्होंने सिंदूर लगाया था। जया बच्चन अपनी सास के साथ बैठी थीं। जबकि अमिताभ अलग खड़े किसी से बातें कर रहे थे। रेखा ने कुछ लोगों से मुलाकात की और जाकर बिग बी के पास जाकर भी गुफ्तगू कीं। अफवाहों की मानें तो जया बच्चन के चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X