हेमा को सेक्सी लगती हैं रेखा

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की नज़रों में आज की अभिनेत्रियों में वो खूबसूरती और अदा नहीं है जो लोगों को पागल कर सके। पहले की अभिनेत्रियों में एक नेचुरल ब्यूटी होती थी जो आज भी नज़र आती है। ये पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में आज भी 60 साल की उम्र में उन्हें कौन से एक्टर एक्ट्रेसेस सेक्सी लगते हैं हेमा ने कहा "मेरी उम्र के बराबर की महिलाओं में मुझे रेखा सबसे सेक्सी लगती हैं। उनके बाद जीनत अमान भी हैं। लेकिन एक्टरों में मुझे लगता है सभी 70 की उम्र पार कर चुके हैं।"
हेमा ने आगे कहा "महिला के रुप में जन्म लेना भगवान की तरफ से एक तोहफा है। महिलाओं को ये हक है कि वो रोज खूबसूरत दिखें। मेरे लिए सेक्सी कहना खूबसूरती की तारीफ करना ही है। धर्मजी आज भी मुझे हर रोज सेक्सी कहते हैं।"
फिल्म के निर्माण को लेकर पूछे जाने पर हेमा मालिनी ने कहा "टेल मी ओ खुदा जैसी बेवकूफी करने के बाद अब दूर दूर तक मैं फिल्म के निर्माण के बारे में नहीं सोच रही हूं।" हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का राज बताते हुए कहा "हमेशा हमें अच्छा सोचना चाहिए। ये सोच आपकी ज़िंदगी को बेहतर बनाएगी। ज़िंदगी में हमेशा कुछ खुशियां होती हैं कुछ दुख होते हैं और हमें उनके साथ ही जीना होता है। पॉसिटिव सोच आपके दिमाग को शांत रखेगी और आपकी फिटनेस और हेल्थ बनाए रखेगी।"


Click it and Unblock the Notifications