चुड़ैल और नेशनल वैंप जैसे नामों पुकारी जाने लगीं थीं रेखा, पति के आत्महत्या के बाद मचा था ऐसा बवाल

Rekha

Rekha Called Vamp- रेखा अपने दौर की कितनी हसीन और दमदार अदाकारा रहीं हैं ये बात किसी से नहीं छिपी है। लेकिन कई ऐसी घटनाएं उनकी लाइफ में हुई हैं जिससे उनको कई बुरे नामों से भी पुकारा जाने लगा था।

आप जानकर हैरान होंगे कि उनके पति की मौत के बाद उनको डायन तक कहा जाता था। बता दें कि रेखा को नेशनल वैंप तक कहा गया था जो कि किसी भी महिला के लिए काफी दुखद है।

साल 1990 में उनकी मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स के लिए एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई और दोनों ने शादी कर ली। सबको लगा था कि रेखा अब सेट हैं और उनकी हैप्पी मैरिज लाइफ चलेगी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

पति ने की आत्महत्या

रेखा के पति ने शादी के कुछ ही समय के बाद आत्महत्या कर ली थी और ये लोगों के लिए काफी चौकाने वाली घटना थी। यही कारण है कि रेखा पर इस बुरा असर पड़ा और लोग उनको उल्टे सीधे नामों से पुकारने लगे थे। बता दें कि रेखा को "चुड़ैल" करार दिया गया और मुकेश की मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया। कई लोगों ने तो उन्हें 'राष्ट्रीय वैम्प' तक कह डाला। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता सही नहीं चल रहा था और ये टूटने की कगार पर था। रेखा ने इसको लेकर अपनी आवाज कभी बुलंद नहीं की थी।

रेखा ने मुकेश से अपनी शादी को लेकर पूरी तरह से अरेंज मैरिज बताया था। इस दौरान वो सिमी ग्रेवाल से बात कर रहीं थीं। रेखा का कहना था कि, ''यह प्यार नहीं था।" उन्होंने आगे कहा कि मुकेश उन्हें "अजनबी" जैसा महसूस कराते थे। इसी वजह से दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर था कि उन्होने आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि रेखा अब भी काम कर रही हैं और कई उतार चढ़ाव के बाद भी लोगों के अंदर उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। सभी जानते हैं कि रेखा का नाम आज भी अपनी पुरानी जिंदगी के कारण लिया जाता है।

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X