रेखा दिखेगी छोटे पर्दे पर

रेखा ने एक साक्षात्कार में कहा, "मुझे पता है कि पहले मैं कई बार कह चुकी हूं कि मैं टेलीविजन में काम नहीं करूंगी। परंतु अब टीवी पर दिखना समय की मांग है इसलिए अंतत: मैंने निर्णय ले लिया है।"
उन्होंने कहा, "मैंने पहले यह तय कर लिया है कि मुझे क्या करना है। मैं ऐसा कुछ भी नही करूंगी जो पहले टेलीविजन पर देखा जा चुका है। न कोई टाक शो, न कोई गेम शो, यह एकदम अलग होगा। परंतु जब तक चैनल और दूसरी अन्य चीजों के बारे में फैसला नहीं कर लेती हूं तब तक मैं इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहूंगी।"
ब्लॉगिंग के बारे में उनका कहना है, "मुझे कम्यूटर की जानकारी नहीं है। मैं मानती हूं कि इंटरनेट पर मेरी हर तस्वीर और मेरी जिंदगी का हर पहलू मौजूद है। परंतु मैं ब्लॉगिंग नहीं करने वाली हूं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications