Rekha ने सेल्फी मांगने पर फैन को जड़ा थप्पड़? चौकाने वाले वीडियो ने खड़ा किया बखेड़ा!

सदाबहार रेखा इस वक्त चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो चौकाने वाला इसलिए है क्योंकि उन्होने फैन के साथ एक ऐसी हरकत कर दी है जो कि हैरान करने वाली है।
दरअसल एक इवेंट के दौरान रेखा जी पहुंची थीं और सेल्फी लेने की गुजारिश करने वाले एक शख्स को उन्होने थप्पड़ जड़ दिया है। अगर आप भी ये पढ़कर रेखा पर भड़कने वाले हैं तो रुक जाइए क्योंकि उन्होने ऐसा गुस्से में नही बल्कि दुलार में किया है।
जब आप वायरल वीडियो देखेंगे तो रेखा इसमें काफी जल्दी में नजर आ रही हैं और तभी एक फैन सेल्फी की गुजारिश करता है। इसके बाद रेखा रुक जाती हैं और सेल्फी क्लिक करवाती हैं। हालांकि जाते जाते वो इस फैन के गाल पर हल्के से हाथ मारती हैं और हंसते हुए निकल जाती हैं।
इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बातें कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''बूढ़ी तो बीवी होती है गर्लफ्रेंड तो हमेशा जवान रहती है।'' एक का कहना था, ''ये आज भी अमिताभ के लिए इतनी तैयार होती है।'' एक का कहना था, ''वह बहुत भाग्यशाली है, रेखा जी ने उन्हें छुआ और थप्पड़ मारा। अब वो नहीं नहाएगा।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
कैसा था रेखा जी लुक?
सिल्क के सिल्वर कुर्ता-चूड़ीदार के ऊपर साड़ी की तरह बांधे सफेद दुपट्टे में रेखा खूबसूरत लग रही थीं। इसे उन्होंने मैचिंग व्हाइट और गोल्डन हील्स, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और मेकअप के साथ पेयर किया था।
68 साल की उम्र में उनके चेहरे की चमक देखते ही बनती है और लोग काफी ज्यादा हैरान हैं। रेखा आज भी काम करती हैं। फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे हैं वो किस फिल्म में धमाका करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











