बिग बी के नाती अगस्त्या के डेब्यू पर रेखा-जया के नखरे, एक कराती रही लोगो को चुप तो दूसरी थप्पड़ जड़ने को तैयार

Rekha, Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, The Archies

Rekha Jaya Bachchan Amitabh Bachchan At The Archies Screening: बीती रात 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग से सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो सामने आई वो वायरल होने से थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में तमाम ए लिस्टर स्टार्स ने शिरकत की। पूरा बच्चन परिवार जहां अपनी चिराग अगस्त्या के डेब्यू को यादगार बनाने पहुंचा तो वहीं ऐसे में रेखा की अपीयरेंस पर भी हर किसी की नजरे गड़ी रहीं।

बच्चन परिवार के लिए अगस्त्या का डेब्यू जहां बड़ा इवेंट था तो इसमें रेखा का पहुंचा हर किसी की आखों में अलग ही चमक ले आया है और गॉसिप का बाजार को इसी लम्हे का इंतजार कर रहा था। इवेंट में रेखा के पहुंचते ही सारे के सारे पैपराजी उनकी तरफ पैन और टिल्ट होने लगे।

रेखा इस दौरान हरी साड़ी में बेहद लाजबाव अंदाज में पहुंचीं। सिग्नेचर सिल्क साड़ी लुक में रेखा बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही रेखा ने रेड कार्पेट पर आते ही पैपराजी को साथ हमेशा की तरह अपना नॉटी अवतार दिखाया। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेखा इस दौरान मस्खरे अंदाज में पैपराजी को थप्पड़ दिखाती नजर आईं।

वहीं जया बच्चन भी इस दौरान काफी नखरीले अंदाज में दिखाई दीं। जहां फैमिली पोज के लिए अमिताभ बच्चन पूरे परिवार को एक फ्रेम के लिए मैनेज कर रहे थे तब भी जया बच्चन अपनी ही धुन में मस्त थी और टीना अंबानी के साथ दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही जया बच्चन का हमेशा की तरह पैपराजी को शांत होने का डायरेक्शन देने वाला वीडियो काफी चर्चाओं में है। इस दौरान जया बच्चन पल पल पोज देने से ज्यादा पैपराजी को शांत होने के लिए और इरिटेट होने वाले चेहरे बनाती दिखाई दीं।

बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में डायरेक्टर जोया अख्तर की अपकमिंग मूवी 'द आर्चीज' का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया है। इस दौरान फिल्म के मेकर्स के साथ-साथ स्टारकास्ट भी नजर आई है। इस मौके पर 'द आर्चीज' एक्ट्रेस खुशी कपूर लाइट टील कलर का गाउन पहुने हुए दिखाई दे रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X