सनी देओल + सलमान खान में लगा है तड़का, शाहरूख को मिलेगी TAKKAR
सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र स्टारर यमला पगला दीवाना फिर से, अब और शानदार होती जा रही है। माना जा रहा था कि देओल परिवार से नज़दीकियों और साजिद नाडियाडवाला से गहरी दोस्ती के चलते, फिल्म में सलमान खान का कैमियो गाना हो गया।
लेकिन अब ये गाना धीरे धीरे और बड़ा हो चुका है। धर्मेंद्र के साथ इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा। अब इस गाने में सनी देओल और बॉबी देओल होंगे या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

लेकिन जब इतने सारे एक साथ परदे पर उतर रहे हैं तो सनी बॉबी भी ये मौका नहीं ही छोड़ेंगे। अब तक सितारों से सजा ऐसा गाना याद करो तो बस ओम शांति ओम ही याद आता है जहां लगभग सभी सितारों ने ठुमके लगाए थे।
अब यमला पगला दीवाना का ये गाना, शाहरूख खान की ओम शांति ओम को टक्कर ज़रूर देगा। दिलचस्प ये है कि शाहरूख को ये टक्कर मिलेगी सनी देओल से और वो भी सनी देओल का साथ निभा रहे हैं खुद सलमान खान।
गौरतलब है कि यमला पगला दीवाना के दोनों ही पार्ट दर्शकों ने सराहे थे और यही कारण है कि फिल्म के तीसरे पार्ट पर इतनी तेज़ी से काम किया जा रहा है।
आपको याद दिलाते हैं, वो स्पेशल गाने जिनके लिए साथ आए थे कई बॉलीवुड सितारे -


Click it and Unblock the Notifications
