अमिताभ बच्चन के सामने आते ही थिरकने लगता है अंग अंग, Rekha के बयान से हिल गया इंटरनेट, क्यों कही ये बात?

Rekha Amitabh Bachchan

Rekha on Dandiya with Amitabh Bachchan- अमिताभ बच्चन के साथ रेखा का क्या रिश्ता रहा है ये किसी से छिपा नहीं है। आज भले ही दोनों को एक दूसरे कोई मतलब नहीं रखते हैं लेकिन एक वक्त था जब दोनों का नाम एक साथ लिया जाता था।

अमिताभ बच्चन अब कभी रेखा का नाम नहीं लेते हैं लेकिन रेखा अक्सर किसी ना किसी बहाने से उनको याद करती हैं और उनकी बातें करती हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेखा अमिताभ बच्चन के साथ डांडिया खेलने को लेकर बातें कर रहीं थीं।

इस दौरान वो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचीं थीं और ये काफी पुराना वीडियो है। इस दौरान उन्होने साल 1979 में आई एक फिल्म सुहाग को लेकर बात की और एक फैन के सवाल का जवाब दिया।

रेखा से इस फैन ने पूछा था कि अमिताभ बच्चन के साथ एक मंदिर में डांडिया किया था और वो एक साउथ इंडियन हैं। इसके बावजूद भी वो इतनी अच्छी डांडिया कैसे करती हैं।

रेखा ने लिया अमिताभ बच्चन का नाम

रेखा ने डांडिया खेलने को लेकर जवाब दिया, ''ये सोचिए कि मैं जिसके साथ डांडिया खेल रही थी वो क्या शख्सियत है। अच्छा नहीं खेलूंगी तो कैसा खेलूंगी। मतलब डांडिया आती हो नहीं आती हो, सामने ऐसे शख्स आते हों तो खुद हर अंग अंग थिरकने लगता है। डंडा क्या वो अपने आप चलने लगता है। शुक्रिया।''

रेखा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रेखा इस वक्त भी काम कर रही हैं और अमिताभ बच्चन लगातार अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को इस वक्त सुपरहिट जोड़ी कहा जाता था। दोनों ने कई फिल्में साथ में की थी लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई थी। आज भी लोग इन दोनों की बातें करते हैं और लोगों का कहना होता है कि अमिताभ बच्चन ने शादी ने करके गलत किया। फिलहाल आप देखिए रेखा का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: rekha amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X