रेखा के कामसूत्र - खूबसूरत को स्टार रंजीत चौधरी का 64 साल की उम्र में निधन
बीते ज़माने के मशहूर कैरेक्टर एक्टर रंजीत चौधरी की 64 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी बहन रैल पदमसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। रैल ने रंजीत की एक तस्वीर शेयर की और साथ में बाकी जानकारी दी।
तस्वीर पर रंजीत के जन्म और मृत्यु की तारीख लिखी हुई है - 19.9.1955 - 15.4.2020। उन्हें प्यार से छोटू नाम से भी बुलाया जाता था। वो पेशे से एक एक्टर और थियेटर आर्टिस्ट थे।

रंजीत के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देते हुए उनकी बहन रैल पदमसी ने लिखा - जो लोग रंजीत को जानते थे, उसका अंतिम संस्कार कल होगा। और 5 मई को उसकी याद में एक प्रार्थना सभा रखी गई है।
हाल ही में स्टार प्लस पर आए द ऑफिस के हिंदी रीमेक में रंजीत दो एपिसोड में दिखाई दिए थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


Click it and Unblock the Notifications











