''मेरे और अमिताभ का लव SCENE देख.. बीच में ही रोने लगी थीं जया बच्चन.. फिर....''
रेखा बॉलीवुड की ऐसी सदाबहार एक्ट्रेस हैं, जिन्हें हमेशा कंट्रोवर्सी का हिस्सा बना कर रखा गया। बहरहाल, रेखा की जीवन पर आधारित किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में एक्ट्रेस की फिल्मों से अलग उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में भी कई खुलासे किये गए हैं।
यासीर उस्मान द्वारा लिखी गई इस किताब में जहां रेखा के करियर के उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है। वहीं, रेखा की बात हो और अमिताभ बच्चन का जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। इस किताब में रेखा ने उनके और अमिताभ से जुड़े कुछ अनकहे पहलू भी सामने रखे।
[इस टॉप एक्ट्रेस को हीरो ने किया जबरदस्ती KISS.. आंखों से निकल पड़े आंसू!]

किताब के अनुसार जब अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रोमांटिक सीन होते थे तो जया बच्चन की आंखों से आंसू निकलते थे।
रेखा ने खुलासा किया है कि उनकी और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री को देखकर जया घबरा गई थीं। बात है फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के समय की। जब फिल्म के ट्रायल शो के दौरान पूरे बच्चन परिवार समेत जया भी आईं थी।
[यौन शोषण से लेकर.. खान- कपूर की दोस्ती तक.. बॉलीवुड के गहरे राज़!]
रेखा प्रोजेक्शन रूम से सभी को देख रही थीं। जबकि किसी की नजर उनपर नहीं थी। रेखा ने बताया कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनका रोमांटिक सीन आया तो जया बच्चन की आंखों में आंसू आ गए थे।
इस घटना के लगभग एक हफ्ते के बाद ही इंडस्ट्री में सभी ने रेखा से कहना शुरू कर दिया था कि सभी प्रोड्यूर्स को यह बात कह दी गई है कि अमिताभ बच्चन रेखा के साथ काम नहीं करेंगे। सभी ने रेखा से यह बात कही, लेकिन अमिताभ ने एक शब्द भी नहीं कहा।
रेखा ने बताया कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन से यह जानने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा- मैं इस बारे में एक शब्द नहीं कहने वाला हूं.. मुझसे कुछ मत पूछो..
इसके बाद सालों तक रेखा को घर- तोड़ने वाली औरत और डायन जैसे नामों को सहना पड़ा। बहरहाल, एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बताया था कि, कुछ समय पहले एक अवार्ड शो के दौरान मैंने कुछ लाइनें कहीं थी.. लोगों को लगता है कि मैंने वह अमिताभ बच्चन के लिए कहीं थी, लेकिन सच तो यह है कि मैंने वह जया के लिए कही थी।
वह लाइनें कुछ ऐसी थीं- "I looked at you, you turned your face away. Why? You feel you are badly off, but can't you see my position is worse? There is deep hurt in your gaze, but can't you see that the wounds in my heart are deeper than your look?"


Click it and Unblock the Notifications







