रेखा ने एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने आई फैन को धक्का मारा, गुस्से में लोग बोले- 'अब रेखा भी जया बच्चन जैसी?'

Rekha airport incident: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा आमतौर पर अपनी मीठी मुस्कान और फैंस के साथ विनम्र बर्ताव के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार एयरपोर्ट पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
8 दिसंबर, सोमवार को रेखा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जैसे ही वह टर्मिनल से बाहर निकलीं, पैपराज़ी को मुस्कुराकर पोज देती हुईं आगे बढ़ने लगीं। उसी दौरान एक महिला फैन फोन लेकर उनके पास पहुंची और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी।
रेखा ने तुरंत हाथ बढ़ाकर उसे रुकने का इशारा किया और सामने से थोड़ा पीछे कर दिया। उनकी मैनेजर फरजाना भी तुरंत सामने आईं और महिला फैन को और पास आने से रोक दिया। इसके बावजूद रेखा शांत रहीं- वे मुस्कुराती रहीं और पैपराजी की ओर हाथ हिलाते हुए अपनी कार की तरफ बढ़ गईं।
लोगों ने जताई नाराजगी
थोड़ी देर में ही यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद नेटिज़न्स ने रेखा के व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने उन्हें जया बच्चन से तुलना कर दी, जो अक्सर कैमरा और फैंस पर नाराज होने के लिए चर्चा में रहती हैं।
कुछ यूजर्स के रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- 'रेखा जी, ऐसा मत कीजिए... यह सिर्फ एक सेल्फी ही तो थी।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'फैन को धक्का देने की जरूरत नहीं थी। वो सिर्फ फोटो लेना चाहती थी।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'अब रेखा भी जया बच्चन की तरह बिहेव करने लगी हैं?' एक और यूजर ने लिखा- 'अगर कोई आपको अपना आइडल मानकर आता है तो थोड़ी इज्जत देनी चाहिए।' कुछ लोगों का मानना था कि भले ही रेखा का मूड ठीक न हो, लेकिन उन्हें फैन को इस तरह पीछे नहीं करना चाहिए था।
रेखा फिर भी बनी रहीं ग्रेसफुल
हालांकि फैंस नाराज नजर आए, लेकिन वीडियो में रेखा पूरे समय कंट्रोल में दिखाई दीं। न उन्होंने आवाज ऊंची की, न किसी को डांटा- बस शांति से सेल्फी लेने से मना किया और अपनी राह चल पड़ीं।


Click it and Unblock the Notifications











