..................... Rekha once was forcibly kissed for 5 minutes by Bengali superstar Biswajit Chatterjee - Hindi Filmibeat

नाबालिग Rekha की खूबसूरती देख ऐसा बहका ये एक्टर, 5 मिनट तक की जबरदस्ती और मौका देख डायरेक्टर ने भी...

rekha

Rekha Kissing Scene: रेखा ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी फिल्में की हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के बूते पर बॉलीवुड में राज किया है। कई एक्टर्स के साथ काम किया है। लेकिन हर बार एक्ट्रेसेस के लिए किसी फिल्म में काम करना एक अच्छा एक्सपीरिएंस नहीं होता है और ऐसा ही रेखा के साथ भी हुआ, जब वो सिर्फ 15 साल की थीं।

15 की उम्र में Rekha का किसिंग सीन

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके साथ काम कर रहे एक मेल को-एक्टर ने उन्हें जबरन किस किया था और वो एक्टर उस समय एक बड़ा सुपरस्टार हुआ करता था। जब यह घटना हुई, तब रेखा की उम्र सिर्फ 15 साल थी।

बंगाली एक्टर ने जबरदस्ती किया किस

एक्ट्रेस ने बताया कि वे एक सीन की शूटिंग कर रहे थे, जब एक्टर ने उन्हें अचानक किस करना शुरू कर दिया और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। पूरा सीन कैमरे में कैद हो गया। अपनी किताब रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बंगाली सुपरस्टार बिस्वजीत चटर्जी ने उन्हें स्क्रीन पर जबरन किस किया था।

5 मिनट का जबरन किस

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो इस किस के बाद कैसा महसूस कर रही थीं। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि घटना के बाद वो सदमे में थीं क्योंकि एक्टर और डायेक्टर ने उनकी परमिशन के बिना किसिंग सीन की प्लानिंग की थी। यह फिल्म दो अनजाने का 5 मिनट का लंबा किस था और डायरेक्टर कुलजीत पाल ने बिस्वजीत को रुकने के लिए नहीं कहा और वो रोल करते रहे।

अधेड़ उम्र के एक्टर ने किया किस

उस समय बिस्वजीत चटर्जी 32 साल के थे। रेखा को इतना झटका लगा कि वह रो पड़ीं। इस फिल्म ने काफी विवाद खड़ा किया, लेकिन फिर भी फिल्म में किसिंग सीन रखा गया। जब चटर्जी से इस बारे में पूछा गया, तो एक्टर ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने वही किया जो डायरेक्टर ने उन्हें करने के लिए कहा था। एक्टर ने यह कहकर घटना को सही ठहराया कि दर्शकों को यह सीन बहुत पसंद आया।

IIFA में रेखा की परफॉर्मेंस

इस बीच, रेखा ने हाल ही में IIFA 2024 में अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह अवॉर्ड शो अभी टेलीविजन पर टेलिकास्ट नहीं हुआ है। हालांकि, अवॉर्ड फंक्शन से रेखा के डांस की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X