रेखा का 'फितूर' अब तब्बू के सिर पर
[बॉलीवुड न्यूज] अभिषेक कपूर की 'फितूर' एक बार फिर चर्चा में है। जी हां, इतने दिनों की शूटिंग के बाद फिल्म के कास्ट में एक बड़ी हेर- फेर की जा रही है। फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही रेखा अब फिल्म से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह ली है तब्बू ने।

बता दें, रेखा ‘फितूर' में मिस हविशाम का रोल निभाने वाली थीं। लेकिन खबरों की मानें तो वो फिल्म के कुछ सीन्स से सहमत नहीं थी और इसीलिए उन्होेने किनारा ले लिया।
अब फिल्म में रेखा की जगह तब्बू यह किरदार निभाएंगी। इस बारे में फिल्म के निर्देशक का कहना है कि, 'मुझे पूरा यकीन है कि वो फितूर में अपने किरदार में नई एनर्जी के साथ आएंगी। फिल्म में उन्हें लाकर मैं सम्मानित हूं।' खैर, हमें भी उम्मीद है कि एक बार फिर तब्बू बड़े पर्दे पर अपने फैंस को हैरान कर देंगी।
'फितूर' चाल्र्स डिकेंस के नॉवेल द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स पर आधारित है। फिल्म में तब्बू के अलावा आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


